News PR Live
आवाज जनता की

किन्नर की हैवानियत, इनाम नहीं मिलने पर मासूम का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। दक्षिण मुम्बई के कफ परेड इलाके में 2 लोगों ने एक 3 महीने की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे नदी में फेक दिया। आरोपियों में से एक किन्नर है और उन्होंने बच्ची के माता-पिता से कुछ नकदी, नारियल और एक साड़ी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों ने यह अपराध किया। नदी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

आरोपी किन्नर बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर गया था और उसने तभी बच्ची के माता-पिता से ये चीजें मांगी थीं और देने से इंकार पर बच्ची के माता-पिता से बहस भी की थी। किन्नर ने बाद में शाम को बच्ची का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.