बिहार में शुरू हुआ ठंड का असर, घने कोहरे के चादर में लिपटा पटना

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। देश भर में हो रहे कृषि आंदोलन को लेकर बिहार में सियासत काफी गर्म है, वहीं बिहार कि राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में गर्म सियासी माहौल में सर्द माहौल काफी चर्चा में रहा। बिहार में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी मिलने लगा है। रात होते ही राजधानी पटना ठंड कोहरे की चादर से लिपटने लगी है।

ठंड का सीधा असर यातायात पर भी पड़ने लगा है। रात होते ही राजधानी पटना घने कोहरे की चपेट में आ जाता है। इतना ही नहीं राजधानी समेत अन्य जिलों में भी कोहरा इस कदर छाया है कि आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे के चादर में लिपटा पटना:-

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट और घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। घने कोहरे में लिपटी पटना के बिहार में उत्तर पश्चिम और पश्चिमी हवा के प्रभाव से जहां ठंड में इजाफा देखी जा रही है। वहीं रात होते ही राजधानी पटना घने कोहरे की चादर ओढ़ लेता है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में लगातार कमी देखी जा रही है और बिजिबिलिटी घटकर 500 से 400 मीटर तक पहुंचा चुका है।

जाहिर है जो गाड़ियों की रफ्तार है, वह काफी धीमी पड़ रही है। साथ ही राजधानी पटना घने कोहरे की चादर में लिपट चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है, बल्कि घने कोहरे की वजह से जो सड़क यातायात, रेल यातायात के साथ जो हवाई सेवा है वह भी प्रभावित हो सकती है।

नवादा में तापमान गिरा:-

नवादा जिले में आज इस बार घने कोहरे ने जिले में दस्तक दे दी है। शाम से ही जिला के कई हिस्सों में कोहरा छाने लगा। धूप नहीं खिलने और कोहरा के प्रभाव संग कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक नीचे सरक कर आज 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। न्यूनतम के साथ कोहरा के कारण उच्चतम तापमान में पांच डिग्री सेंटीग्रेट तक गिरावट दर्ज की गई।

पूस से पहले ही घना कोहरा छा जाने से किसानों की चिता बढ़ गई है। उसके सब्जी की फसल को नुकसान की संभावना है। ज्यादा दिन तक कोहरा रहने से आलू के साथ सभी प्रकार की सब्जी की सफल को नुकसान की संभावना है। इससे आलू को पाला मारने की उम्मीद है।

Share This Article