News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़: कर्ज का बकाया राशी मांगना पड़ा पिता को भारी, एटीएस के एएसआई ने रुकवा दी बेटी की शादी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में कर्ज की रकम मांगने पर नाराज एटीएस के एएसआई ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला सिमरी निवासी संजय राठौर की पुत्री की शादी को ही रुकवा दिया। जिससे लड़की पक्ष को लाखों रुपए का नुकसान हुआ और उसकी सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़ित ने बताया कि विक्रम निवासी बिहार पुलिस के एटीएस महकमे में तैनात एएसआई राजकुमार राम संजय राठौड़ से 200000 कर्ज लिया था। जिसमें 46000 वापस कर दिया था। बकाया रकम देने में एएसआई बहानेबाजी कर रहा था। इसके बाद एएसआई ने बकाया भुगतान को लेकर चेक दिया जो वापस हो गया। इसका संजय राठौर ने विरोध किया जिसके बाद एएसआई और उसके दो बेटों ने पिस्तौल लहराते हुए धमकी भरा वीडियो क्लिप संजय राठौर को भेजा। संजय राठौर का आरोप है कि गुरुवार को उसकी पुत्री की शादी विक्रम के लड़के से तय की गई थी। उसने लाखों रुपए खर्च कर शादी समारोह का आयोजन कराया था। लेकिन एएसआई राजकुमार राम ने लड़के को धमका कर उसकी शादी रुकवा दी। इस संबंध में पीड़ित के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

बाढ़ से अजय मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.