News PR Live
आवाज जनता की

शाम से गायब था अधेड़, सुबह घर के बाहर खाट पर मिली लाश, परिवारों में मचा कोहराम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। छपरा के पकड़ी नरोत्तम गांव में आपसी रंजिश में एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार को 44 वर्षीय लक्ष्मण राम की लाश घर के बाहर खाट पर मिली। पत्नी का आरोप है कि वह शनिवार से गायब थे। रविवार की सुबह उनका शव एक खाट पर मिला।

- Sponsored -

- Sponsored -

हत्या के इस मामले में लक्ष्मण राम की पत्नी गीता देवी ने लिखित शिकायत पर हत्या के नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।

मृतक लक्ष्मण राम सुकुन राम का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका एक पड़ोसी से आपसी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को जेल भेज चुकी थी। प्रथमदृष्ट्या मृतक के शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.