बदमाशों ने फायरिंग कर लूटे करीब पचास लाख के आभूषण और पैसे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी में आज तड़के डकैतों ने करीब चालीस से पचास लाख की लूट को वारदात को अंजाम दे दिया है। डकैती के दौरान डकैतों ने फायरिंग भी किया है मौके से दो खोखा पुलिस ने बरामद किया है।घटना कोटवा थाना से चंद कदमो पर स्थित कोटवा बाजार की है जहाँ श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स बर्तन दुकान पर डकैतो ने हाथ साफ किया है।

डकैती के दौरान जब इलाके के लोग जग गए और मौके वारदात पर पहुँच गए तो डकैतो ने चेतवनी देते हुए लोगो की भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दिया था। लोगो के भीड़ के बीच करीब 20 मिनट तक आभूषण दुकान में डकैती करते रहे थे बदमाश,170 ग्राम सोना, 20 kg चांदी के अलावा 5 लाख 80 हजार कैश की है लूट। डकैतो ने फायरिंग चौकीदार पर की, चौकीदार भाग कर अपना जान बचाया। करीब पांच से छह की संख्या में डकैत थे। वारदात के दौरान लोगो ने पुलिस को सूचना दिया था। पुलिस को आने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा तब तक अपराधी भाग चुके थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article