गुमला में मनचलों की अब खैर नहीं, पिंक पेट्रोलिंग करेगी अब मनचनों ऐसे कार्रवाई

PR Desk
By PR Desk

गुमला में मनचलों को सबक सिखाने पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस दौरान पिंक पेट्रोलिंग की शुरूआत की गई। पिंक पेट्रोलिंग वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि जिला मुख्यालय में मनचलों के द्वारा छेड़ छाड़ की लगातार शिकायत मिलने पर ओर मनचलों पर नकेल कसने के लिए एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने पिंक पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर शहर में पेट्रोलिंग करने के लिए भेजा।

वही पिंक पेट्रोलिंग वाहन में महिला पदाधिकारी और महिला कर्मी ही होंगी। इनका काम मुख्य रूप से शहर के भीड़-भाड़ इलाकों, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क और कॉलेज के पास मनचलों को सबक सिखया जायगा। इस दौरान एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि समाज में धीरे-धीरे महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ रहा है, महिलाओं की परेशानियों का निदान करने के लिए गुमला पुलिस में विशेष रूप कोई फोर्स डिपुटेशन नहीं था, इसको देखते हुए पिंक पेट्रोलिंग को शुरू किया गया है। जो सीसीआर और महिला थाना के कंट्रोल में काम करेगा।

एसपी ने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग का मुख्य काम महिला संबंधित जो भी समस्याएं पुलिस के पास आती है तो उनका लोकेशन पता कर तत्काल वहां पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान करना होगा, खासकर स्कूल, कॉलेज के पास कभी-कभी छेड़खानी का भी मामला सामने आता है, वहीं पार्क के पास भी मनचले लड़के स्टंट और बदमाशी करते हैं, जिन्हें रोकने के लिए पिंक पेट्रोलिंग को शुरू किया गया है, यह 24 घंटा कार्य करेगा।

गुमला से अजित सोनी की रिपोर्ट

Share This Article