विश्वप्रसिद्व राजकीय पितृपक्ष मेला की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया: विश्वप्रसिद्व राजकीय पितृपक्ष मेला की तैयारियों को अंतिम चरण में जिला प्रशासन से लेकर निगम प्रशासन रात-दिन युद्धस्तर पर अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे है। जिला प्रशासन से लेकर निगम प्रशासन तक सिर्फ एक ही उद्देश्य को लेकर दिन-रात एक करने में जुटे है कि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसी क्रम में शनिवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित पार्षदों ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त व पार्षदों ने सबसे पहले सीताकुंड के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को कई व्यवस्थाओं से जुड़ी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद विष्णुपद के देवघाट बने पंडाल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया।

उस दौरान उन्होंने सफाईकर्मी घाट व पूरे मेला क्षेत्र का चकाचक रखे। इसके अलावा देवघाट पर बने शौचालयों की बेहतर एवं नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुंड तालाब, अक्षयवट सहित कई स्थलों का भी निरीक्षण कर कई जरूरी निर्देश दिए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि गया नगर निगम इस बार पिछले साल से और बेहतर और ऐतिहासिक तैयारियों में जुटा हुआ है। यही कारण है कि लगातार निरीक्षण व बैठक सभी व्यवस्थाओं पर काम तेजी गति में की जा रही है। सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि तीर्थयात्री यहां से लौटे तो अच्छी संदेश लेकर लौटे।

वहीं पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष मेला 17 सितंबर से शुरू होना है, जिसको लेकर महीने पूर्व से निगम हर तीर्थयात्रियों की सुविधा देने के लिए गंभीर और कृत संकल्पित है। इसी उद्देश्य से धार्मिक नगरी गयाजी में तीर्थयात्रियों का स्वागत अतिथि देवो भव के तर्ज पर की जाएगी। ताकि विश्व स्तर पर गयाजी की नाम और पहचान स्थापित हो।

उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से साफ सफाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सेल्फी पॉइंट, पनसाला, शिविर, तोरण द्वार सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है।

मौके पर पार्षद विनोद यादव, अंजली देवी, अमृता सिंह, ओम यादव सुरेन्द्र कुमार यादव, चुन्नू खां, जय प्रकाश उर्फ छोटू, रणधीर कुमार गौतम, साकेत सिंह उर्फ भगत, धर्मेंद्र कुमार, दीपक चंद्रवंशी, मनोज कुमार, मुन्ना पटवा, कुंदन कुमार, डिम्पल कुमार, अशोक कुमार, सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article