छठ महापर्व पर सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ ‘चलस भउजी हाली हाली’ गीत

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोक आस्था और छठ पर्व की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर सोनू निगम और पवन सिंह का सुपरहिट गीत ‘चलS भउजी हाली हाली’ एक बार फिर चर्चा में है। यह गीत छठ की तैयारियों और श्रद्धा को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश करता है।

गीत में खुशबू जैन ने अपनी मधुर आवाज़ दी है, जबकि वीडियो में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ कन्नड़ एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा भी नजर आती हैं। अगर आपने अब तक यह पॉपुलर गाना नहीं सुना है, तो छठ की तैयारियों के बीच इसे अपने प्लेलिस्ट में शामिल करना न भूलें।


गीत का इतिहास और लोकप्रियता

यह गीत यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर 2021 को रिलीज हुआ था। अब तक इसे 65 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तीन साल पुराना होने के बावजूद, यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। लोग इस गीत पर रील्स और वीडियो बनाकर छठ पर्व की भावना साझा कर रहे हैं।


गीत की टीम

  • गीतकार: अरुण बिहारी
  • संगीत: छोटे बाबा बाशी
  • वीडियो डायरेक्शन: रवि पंडित
  • यह गाना ‘जय छठी मैया’ एल्बम का हिस्सा है, जो हर साल छठ पर्व पर आस्था और उत्साह का प्रतीक बनकर लोगों के दिलों में जगह बना लेता है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article