News PR Live
आवाज जनता की

72 घंटे में तेजी से गिरेगा राजधानी का तापमान, चक्रवाती हवा का सक्रिय हुआ सिस्टम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना संडे की मॉर्निंग धुंध के साथ होगी। शुष्क मौसम के साथ हवा चलने के कारण धुंध देरी से छंटेगी इससे दिन में भी ठंड का एहसास होगा। विजिबिलिटी पर भी धुंध का असर पूरी तरह से देखने को मिलेगा। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलें तो काफी सावधानी बरतें, क्योंकि यह मौसम बीमारियों का है। ठंड और गर्म के चक्कर में हर वर्ग के लोगों की सेहत प्रभावित होती है। बच्चों के साथ वृद्ध लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मौसम विभाग का कहना है कि 9 दिसंबर के बाद से मौसम में बड़ा परिवर्तन होने का अनुमान है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बंगाल की खाड़ी में तूफान की वजह से निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही बिहार के 15 सौ मीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी के प्रभाव की वजह से पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश होने का अनुमान है।

पटना में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा। इससे 72 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 12.4 रहा। इस दौरान गया सबसे ठंडा रहा, वहां का न्यूनतम 10 डिग्री रहा। वहीं फारबिसगंज सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को शुष्क मौसम के साथ दो किमी या उससे कम रफ्तार से हवा चलने की वजह से पूरे दिन धुंध रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

सुबह 8 बजे तक पटना में 400 मीटर की विजिबिलिटी रही, वहीं गंगा के आसपास के इलाकों में तथा पटना जू के आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी 250 से 300 मीटर तक रही। दोपहर एक बजे के आसपास हल्की धूप निकली लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं रहा। इसका असर रविवार के मौसम पर भी दिखेगा।

पिछले 41 घंटे से अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि शनिवार की रात 2 से लेकर 3 बजे तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक होने से मौसम सर्द हो गया और रात में ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति 48 घंटे तक रहने का अनुमान है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.