News PR Live
आवाज जनता की

फिर एक महंत की पीट-पीटकर हुई हत्या, मंदिर में लहूलुहान हालत में मिला शव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। यूपी के संभल जिले में महंत की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप मच गया। महंत का शव का मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महंत का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने महंत की पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बने प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आए तो उन्हें महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.