होली में हुड़दंगियों पर होगी पैनी नजर, अश्लील गाना बजाने वाले की खैर नहीं

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। पटना इस बार होली में अश्लील गाना बजाने वालों की खैर नहीं है। साथ ही हुड़दंगियों पर पुलिस कि पैनी नजर रहेगी। इसके लिए हर थाने के पुलिस अधिकारियों को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा करते पकड़े जाने पर तुरंत पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

होली व शब-ए-बारात को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्तादेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार होली के मौके पर जोगीरा या किसी अन्य माध्यम से अश्लील गाना नहीं बजेगा। इस दौरान सादे लिबास में पुलिस जवान गश्त करेंगे। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन किया जाता है।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवादित स्थल पर होलिका जलाने से विधि-व्यवस्था उत्पन्न हो जाती है। शरारती तत्वों द्वारा होलिका दहन के नाम पर फूस की झोपड़ी में आग लगा दी जाती है। आगामी 29 मार्च को शब-ए-बारात पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान मुस्लिम संप्रदाय के लोग कब्रिस्तान व मजार पर जाते हैं। इस दौरान रात में पटाखे व आतिशबाजी की जाती है। इस पर निगरानी रखी जाय।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी है। होली के दौरान अवैध तथा केमिकल मिले शराब का निर्माण कर सेवन व बिक्री करने की संभावना रहती है। जहरहीली शराब से कई बार लोगों की जान चली जाती है। शराब तस्करों व अवैध निर्माण पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं लहरिया कट बाइक चलाने वाले तथा चारपहिया वाहनों पर बेतरतीब तरीके से चलाया जाता है। जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं जबरन रंग लगाने की घटनाओं के कारण भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article