बिहार की अनोखी शादी, 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन, देखने के लिए लग गई हजारों लोगों की भीड़

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर नवगछिया क्षेत्र अभिया गांव में एक ऐसी शादी हुई। जहां बिना निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए। आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी अनोखी शादी है।

इस शादी को अनोखी शादी इसलिए कहा जा रहा क्योंकि यहां दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। वह भी हर किसी की तरह भविष्य के सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। बता दें कि दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी है। जिसका विवाह मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती से हुई। दोनों वर और वधू भागलपुर जिला के हैं। दोनों की जोड़ी जम रही।

जहां दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। लोग भी उनको आशीर्वाद दे रहे। जोड़े के साथ सेल्फी लेने में मस्त हैं। कहते हैं इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजते हैं। यह बात शत प्रतिशत आज साबित हो गया।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article