मोतिहारी में अचानक मेस का खाना खाकर बीमार पड़े 33 प्रशिक्षु सिपाही, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, फूड पॉइजनिंग का हो सकता मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में फूड पॉइजिनिग से 33 प्रशिक्षु सिपाही बीमार हो गए। जिसके बाद आनन फानन में देर रात उनको सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉ के अनुसार खाना खाने के बाद सभी सिपाहियों के पेट मे दर्द, उल्टी हुई। जिसके बाद दवा लेने से चार को छोड़ बाकी सिपाही ठीक हो गए थे। वहीं 4 सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी नवीन चन्द्र झा अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया।

सूत्रों के अनुसार एसपी द्वारा मेस की भी जांच की गई। डॉ के अनुसार इलाज के बाद सभी सिपाही स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। एक साथ इतने सिपाहियों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। वहीं इलाज के दौरान डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद 33 सिपाही को पेट मे दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी जिसके बाद सभी को अस्पताल लाया गया।

दवा देने के बाद 29 सिपाही ठीक हो गए लेकिन 4 सिपाही को भर्ती कर सलाईन देना पड़ा। देखा जाए तो यह फ़ूड पॉइजिनिग का केस हो सकता। फिलहाल चार सिपाहियों का इलाज चल रहा है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article