मुंगेर सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक; मुआवजे का ऐलान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/मुंगेर, 28 अप्रैल 2026: मुंगेर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले।

मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत के तौर पर सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशासनिक स्तर पर घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article