News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, 20 हजार से अधिक केंद्रों पर होगा टीकाकरण, आधे लाख से ज्यादा टीकाकर्मियों की लगेगी ड्यूटी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में मंगलवार 31 अगस्त से कोविड 19 टीकाकरण  का महाअभियान शुरू हो गया है। कोरोना के दूसरे तीसरे लहर पर जीत पाने के लिए बिहार सरकार द्वारा वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए बिहार के 20 हजार से ज्यादा टीकाकरण केंद्रों पर आज टीका लगेगा। दो टीकों के संग खिले त्योहार के रंग इस अभियान का स्लोगन होगा।

पटना जिला में ढाई लाख लोगों को 1 दिन में टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं 822 सेंटर टीकाकरण के लिए बनाए गए। जिसमें 967 एएनएम 888 डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात किए गए थे। इस लक्ष्य को पूरा करने पर देश में 1 दिन में सबसे अधिक टीका लगाने वाला जिला बनेगा पटना। आज पूरे राज्य में 10 लाख वैक्सिन देने का लक्ष्य बनाया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

स्वास्थय विभाग की मानें तो आज से वह टीकाकरण को लेकर तैयार हैं। इस क्रम में सभी जिलों में तैयारियां कल रात तक पूरी हो चुकी हैं। अब बिहार में टीकाकरण की गति और भी ज्यादा तेज होगी। महाअभियान से पहले कई जिलों में आउटरिच प्रॉग्राम शुरू किया जाएगा। सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदियों एवं आदी से व्यापक संपर्क किया जाएगा।

इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े सभी समूहों को आज इस बात की जानकारी दे दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस महाअभियान में आधे लाख से ज्यादा टीकाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं जिला पदाधिकारी के देखरेख में यह टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा। सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी दोज दी जाएगी।

बता दें कि राज्य में 3 करोड़ 55 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें दो करोड़ 96 लाख पहला डोज एवं 59 लाख 25 हजार लोगों ने दोनों टीका लिया है। पटना में अभी सर्वाधिक 1 दिन में 1 लाख 36 हजार वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.