आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन, लोगों ने सड़क व घाटों कि की साफ़ सफाई

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन हैं। आज व्रती शाम के वक़्त सूर्य देव को अर्घ्य देकर मनोकामना करते हैं। छठ पर्व को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह हैं।

लेकिन हर साल से इस साल कोरोना थोड़े अलग तरीके से मनाया जायेगा। कोरोना काल में हो रहे छठ को लेकर सरकार ने कुछ गाइडलाइन्स जारी किये हैं जिसके बाद लोगों को उन्हें फॉलो करना अनिवार्य होगा।

 

छठ पूजा में साफ़ सफाई का खासा महत्व होता हैं और लोग न सिर्फ अपने घरों में बल्कि सडकों और घाटों पर भी साफ सफाई का ख्याल रखते हैं। मदनपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है इसके लिए घाटों तक पहुंचने के लिए लोगों द्वारा साफ सफाई भी जोरों पर है।

इसी क्रम में मदनपुर तालाब की खिरियावं गांव, बर्डी गांव और बेरी गांव के ग्रामीणों द्वारा साफ सफाई की जा रही हैं ताकि घाटों तक छठ व्रतियों को पहुंचने में कोई परेशानी ना हो वही अधिकारियों के द्वारा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है और जो भी कमी हो उसे ठीक करने का निर्दश दिया जा रहा हैं।

Share This Article