- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक पुराने मकान की छत गिरने से 6 साल की दुर्गा कुमारी की मौत हो गई। वही एक अन्य बालिका घायल हुई, जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि धर्मवीर राम के पुराना मकान में अपनी सहेलियों के साथ खेल रही खेलने के दौरान ही अचानक पुराना मकान का छत भर भराकर गिर गया ।जिससे दुर्गा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक गांव की अन्य किशोरी जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं मौत की सूचना बेन थाना पुलिस को दी गई बेन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
