मेष : आज का दिन खर्चीला हो सकता है। अचानक खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है, जिससे चिंता हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ : दिन खुशनुमा रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन : लिखने-पढ़ने के लिए समय उत्तम है। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। व्यवसाय सामान्य रहेगा। काली देवी की आराधना लाभकारी होगी।
कर्क : स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन कलह से बचें। लाल वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
सिंह : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अनुकूलता रहेगी। सूर्य को अर्घ्य देना शुभ होगा।
कन्या – धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है; सावधानी बरतें। प्रेम और संतान पक्ष में अनुकूलता रहेगी। हरी वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
तुला : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है; ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष में अनुकूलता रहेगी। काली देवी की आराधना लाभकारी होगी।
वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है; धैर्य से काम लें।
धनु : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर: कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है; संयम से काम लें।