सक्षमता परीक्षा लेने वाली ‘एजेंसी’ ब्लैक लिस्टेड, ACS एस. सिद्धार्थ का बड़ा फैसला…

Patna Desk
Oplus_131072
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार में परीक्षाओं के आयोजन में गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे सरकार की छवि पर असर पड़ता है। नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा में भी परीक्षा एजेंसी की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए एजेंसी का अनुबंध रद्द कर दिया और उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह कार्रवाई की।

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड, चेन्नई के साथ किया गया अनुबंध तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही इस एजेंसी को काली सूची में डाल दिया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 के दौरान एजेंसी ने प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति सहित अन्य गंभीर त्रुटियां कीं। इस मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसके बाद एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की रिपोर्ट में कहा गया है की परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए क्वेश्चन कोड को बदला गया, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की गई। प्रश्नों की पुनरावृत्ति संबंधित त्रुटि एवं परीक्षा एजेंसी द्वारा पर्याप्त तकनीकी खामी, मानव संसाधन की व्यवस्था नहीं करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई का एकरारनामा रद्द किया गया है,साथ ही परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डाला गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article