पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना का ट्रैफिक प्लान बदला, 29 मई को शाम 4 बजे से नो एंट्री लागू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 मई को होने वाली बिहार यात्रा और पटना में प्रस्तावित रोड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी का यातायात प्लान बदल दिया है। इस बाबत ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने विस्तृत जानकारी साझा की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि 29 मई को शाम 4 बजे से राजधानी के कई हिस्सों में नो एंट्री लागू कर दी जाएगी। खासकर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास व्यवस्था

अपराजिता लोहान ने कहा कि शाम 4 बजे तक यात्री निजी वाहनों से एयरपोर्ट जा सकते हैं। लेकिन 4 बजे के बाद एयरपोर्ट जाने के लिए यात्रियों को पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष गाड़ियों का सहारा लेना होगा। इसके लिए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से पुलिस वाहन संचालित किए जाएंगे।

शाम 4 से 8 बजे तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

पीएम मोदी के रोड शो के मद्देनजर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा।

पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था

रोड शो में शामिल होने आ रहे लोगों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस की ओर से दिए गए निर्देशों पर ध्यान दें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।


- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article