सावन की पहली सोमवारी पर हादसा: गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, गांव में पसरा मातम !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैरिया (पश्चिम चंपारण): सावन की पहली सोमवारी पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंडक नदी से जल लेने गए 14 वर्षीय किशोर के नदी में डूब जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बथना गंडक नदी घाट की है।
डूबे किशोर की पहचान नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत वार्ड संख्या-3 निवासी झुनझुन दुबे के 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम अपने साथियों के साथ गंडक नदी से जल लेने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी देर तक स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है और नदी में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बताया जाता है कि शुभम अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खोज अभियान में तेजी लाने की मांग की है। फिलहाल एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम किशोर की तलाश में जुटी हुई है ।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article