चार साल बाद सकुशल मिला अपहृत बच्चा,बेटे को देखकर भावुक हुआ परिवार, पुलिस की सराहना

चार साल बाद बेटे की वापसी, मगध पुलिस की मेहनत लाई रंग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया-मगध रेंज पुलिस को बच्चा चोरी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। आईजी विकास वैभव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अपहृत बच्चे शिवा पांडे को सकुशल बरामद कर लिया है। शिवा पांडे ओबरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसका करीब चार वर्ष पहले अपहरण कर लिया गया था। लंबे समय से चल रही जांच और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।


निसंतान महिला के पास मिला बच्चा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक महिला बच्चे को अपने पुत्र के रूप में रखकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह निसंतान थी और इसी कारण उसने बच्चे को अपने पास रखा था। फिलहाल पुलिस महिला से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


अन्य मामलों से भी जोड़ी जा रही कड़ियां
आईजी विकास वैभव ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला का संबंध बच्चों के गायब होने की अन्य घटनाओं से तो नहीं रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी जैसे मामलों को पुलिस अत्यंत गंभीरता से ले रही है। मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है।
संगठित गिरोह की आशंका पर जांच तेज
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। यदि किसी नेटवर्क या गिरोह की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चार वर्षों बाद बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article