भागलपुर में दी गई पंडित बिरजू महराज को श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPRडेस्क। भागलपुर में प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नृत्यम डांस संस्था के गुरु निखिल पांडे और उनके सभी छात्राओं ने बिरजू महराज को कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बता दें की दुनिया भर में अपनी कथक नृत्य से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध नर्तक पंडित बिरजू महराज का 16 जनवरी को  देर रात निधन हो गया था। उन्होंने 83 वर्ष में अपनी अंतिम सांस ली। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

रिपोर्ट :-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article