घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाए उकसाने के आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर घरेलू कलह से परेशान एक अधेड़ ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली घटना, इशाकचक थाना क्षेत्र की है मृतक की पहचान कन्हाई लाल शाह (46) के तौर पर हुई है उन्हें गंभीर हालत में परिजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मृतक के बेटे शन्नी कुमार ने बताया कि उनके पिता करीब 25 वर्षों से कोई काम नहीं करते थे और घर में आए दिन मां से झगड़ा करते रहते थे जब वह घंटाघर चौक स्थित दुकान से घर लौटा, तो देखा कि पिता और मां के बीच फिर विवाद हो रहा था उसने बीच-बचाव किया और फिर अपने कमरे में जाकर सो गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी दौरान उसके पिता दूसरे कमरे में चले गए और वहां कीटनाशक पी लिया जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई इधर, मृतक की पत्नी ममता देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके पति को आत्महत्या के लिए उनके ही परिवार के लोग माता-पिता और बहनें लगातार उकसाते थे उन्होंने दावा किया कि कई वर्ष पहले भी मृतक कन्हाई लाल शाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article