मध निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर मे मध निषेध विभाग और अहियापुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में झपहां ओवरब्रिज के समीप छापेमारी कर एक यूपी नंबर की ट्रक से तकरीबन 471 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया।

जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले मो. तस्लीम के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि ट्रक को कार सवार लोकल शराब माफिया स्कॉट कर रहे थे. पुलिस की गाड़ी आता देख वे फरार हो गए। पुलिस लोकल शराब माफियाओं को चिन्हित करने में जुटी हुई है.

वही डीएसपी वन टाउन सीमा देवी बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक यूपी नंबर ट्रक में शराब लोड है। वह झपहां की ओर से गुजरने वाली है। जो सीतामढ़ी जो बिक्री के लिए जा रही है सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर ईट से छुपा कर रखे 471 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसकी खुले बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है। जब्त शराब पंजाब निर्मित है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर लोकल धंधेबाजों को चिन्हित किया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article