दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बिहार STF ने विजय महतो और संजीव कुमार को पकड़ा, हथियार भी बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है। STF के विशेष टीम ने कार्बेरवाई करते हुए बेगूसराय के कुख्यात वांछित अपराधी विजय महतो को गिरफ्तार किया है। STF की विशेष टीम ने भोजपुर जिला अंतर्गत आरा रेल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि विजय महतो पर हत्या एवं लूट जैसे कई कांडों में मामला दर्ज है। वहीं विजय महतो के निशानदेही पर अपराधी संजीव कुमार उर्फ गुड्डू महतो बेगूसराय के चकिया थाना से गिरफ्तार किया है। एसएटीएफ ने छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पकड़ा है। STF ने एक देसी कट्टा(मास्केट), एक पिस्टल और 7 जिंदा गोली बरामद किया है।

Share This Article