दोहरे नामांकन पर कड़ी कार्रवाई, पटना के सरकारी स्कूलों से 9 हजार बच्चों के नाम हटाए गए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पटना के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में दोहरे नामांकन वाले 9,202 छात्रों के नाम सरकारी स्कूलों से रद्द कर दिए गए हैं। इन छात्रों का नामांकन सत्र 2024-25 के लिए रद्द किया गया है, और यह कार्रवाई राज्य भर में तीन लाख से अधिक ऐसे विद्यार्थियों पर की जाएगी।

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, दोहरे नामांकन के कारण शिक्षा विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। सरकारी और निजी स्कूलों में नामांकन कराने वाले बच्चों ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिशियल ट्रांसफर) का लाभ लेने के लिए यह कदम उठाया था। अब इन बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना से दोहरे नामांकन की दर शून्य करने के लिए नये सत्र 2025-26 में नजर रखी जायेगी। विद्यार्थियों की अपार आइडी और आधार के जरिये दोहरे नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया जायेगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं का सत्यापन कर दोहरे नामांकन वाले विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया जायेगा, उन्हें डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले लाभ भी बंद रखे जायेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article