पटना: गंगा घाट पर बड़ा हादसा, नहाने पहुंचे 6 दोस्त नदी में डूबे, दो की मौत और दो की खोजबीन जारी, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना से आ रही। जहां राजापुर की सीट के राजापुर घाट पर बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि यहां 8 से 10 दोस्त रविवार के दिन गंगा स्नान करने पहुंचे थे। वहीं स्नान करने के दौरान गहरी पानी में जाने के कारण दसों लोग डूबने लगे। जिसके बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

वहीं लोगों ने दोस्तों को डूबता देख उनकी मदद करने पहुंचे। जिसके बाद वहां दो लड़कों को बचाया गया। लेकिन 6 लड़के नदी में डूब गए। वहीं रेस्क्यू के बाद दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि चार लोगों का खोजबीन अभी जारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएस की टीम लगातार डेड बॉडी खोजने में लगी है। चारों की खोजबीन जारी है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया जा रहा कि सभी दोस्त शहर के पुलिस लाइन के रहने वाले हैं।

इस हादसे से चीख-पुकार मच गई। शव के निकाले जाने के बाद जिंदा बचे दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों की पहचान कर ली गई है। जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को मौत की जानकारी दे दी है। टीम फिलहाल बाकी शवों को ढूंढ रही। घाट पर चारों ओर लोगों की भीड़ लगी है। हादसे को होता देख ही स्थानीय लोगों ने सभी दोस्तों को बचाने की कोशिश की लेकिन दो को ही बचा पाए। जिसके बाद बाकी दोस्त डूब गए।

Share This Article