साइंस कॉलेज का पास आउट छात्र निकला लुटेरा, डिलीवरी बॉय से करता था लूटपाट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- पटना पुलिस ने डिलीवरी बॉय से से लूटपाट करने को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पीरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम के मुताबिक साइंस कॉलेज के पास आउट छात्र चंद्रशेखर कुमार पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुनकुन सिंह लेन में लूटपाट कर रहा था और लूटपाट का सारा सामान वही एक रूम में रखता था।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल आज करीब दोपहर चार बजे को डिलीवरी बॉय से मारपीट कर उसके सामानों को अपने दोस्तों के द्वारा लूटपाट कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय ने पीरबहोर थाना को सूचित किया। जिसके बाद पीरबहोर थाना की टीम वहाँ पहुची और जांच करने में जुटी गई।

 

वही पुलिस ने सीसीटीवी देखा जिसमे 3 से 4 लड़के डिलीवरी वॉय से मारपीट करते नजर आए। हालांकि साइंस कॉलेज के पास आउट छात्र चंद्रशेखर कुमार घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वही आरोपी के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित आधा दर्जन से ज्यादा अग्निसामक यंत्र (Fire Box) को पुलिस ने बरामद किया है।

 

वही थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया की नालंदा का रहने वाला सुशील कुमार के द्वारा रूम लिया गया था इसके बाद सुशील ने रूम अपने दोस्त चंद्रशेखर को दिया वहीं चोरी का सारा सामान चंद्रशेखर रखता था।

 

वही पुलिस की माने तो आरोपी 3:30 महीने से कैमरा रेंट पर लेकर रह रहा था और अपने आप को छात्र बताता था हालांकि पुलिस और उपयोग की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article