News PR Live
आवाज जनता की

तेज रफ़्तार का कहर भीषण टक्कर में दो की मौत, 4 जख्मी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के नालंदा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो बाइक की भीषण टक्कर में दो की मौत 4 घायल गंभीर रूप से सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जिनमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के पास की है।

जहां दोनों बाइक एक दूसरे के विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार में आ रही थी और दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान रघुवर कुमार बेलदरिया गांव निवासी के रूप में हुई है। जिसका एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। गांव से रहुई थाना क्षेत्र के पैठना गांव जा रहे थे। वही दूसरे मृतक की पहचान नही हो सका है।

- Sponsored -

- Sponsored -

गश्ती दल द्वारा सभी घायलों को अपनी वैन से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन स्वास्थ की लचर व्यवस्था ऐसी की घायलों को स्ट्रैचर नहीं बल्कि एम्बुलेंस चालकों ने उसे हाथ से उठाकर इमरजेंसी वार्ड भर्ती किया है। दो की गंभीर हालत के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.