News PR Live
आवाज जनता की

भूमि विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया सिंहपुर पंचायत के बेला प्रसादी गांव में भूमि विवाद के चलते 2 व्यक्ति को गोली मार दी गई। रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के जहांगीर आलम और दूसरे पक्ष के मो. मरसलीम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बेलापुर निवासी मृतक जहांगीर जमीन देखने स्थल पर गए थे और इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें जहांगीर आलम को गोली मार दी गई। वहीं गोली लगने की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में गंभीर रुप से घायल जहांगीर को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।

रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के जहांगीर आलम और दूसरे पक्ष के मो. मरसलीम की मौत हो गई। जबकि मारपीट में अंगूरी खातून (60), समीना खातून( 70), जयनम खातून (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों गुट के लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored -

- Sponsored -

रविवार की सुबह इरशाद उस जमीन पर बने अपने बासा में कुरान शरीफ पढ़ने गया था। उसी समय दूसरे पक्ष के छह लोग हथियार लेकर आए और इरशाद को वहां से भागने की धमकी दी। तब इसकी जानकारी मिलने पर जहांगीर वहां पहुंचा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली जहांगीर आलम के दाहिने तरफ सीने में जा लगी। बाद में ग्रामीणों ने जहांगीर को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों नें उसे सदर अस्पताल ले गए गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाद में जहांगीर के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जिसमें गंभीर रूप से घायल मो. मरसलीम (65) घायल हो गए और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले की तहकीकात की जा रही है। पूर्णिया में जमीन विवाद के मामले में लगातार गोलीबारी की घटना हो रही है। इसलिए लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। सरकार की तरफ से जमीन विवाद के मामले के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसके बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।

पूर्णिया संवाददाता पारस सोना

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.