निर्माणाधीन एलसी-70ए आरओबी पूरी तरह सुरक्षित, तकनीकी जांच और मरम्मत जारी : पथ निर्माण मंत्री

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 जून। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बक्सर–बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरओबी की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित है और निर्माण के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के पास हुए आंशिक धंसाव का पुल की संरचनात्मक मजबूती पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।

मंत्री ने बताया कि यह आरओबी अभी निर्माणाधीन है और इसकी कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। निर्माण कार्य के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के समीप कंक्रीट के एक हिस्से में क्षति आने से सीमित क्षेत्र में धंसाव की स्थिति बनी थी। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और आवश्यक क्योरिंग अवधि पूरी होने से पहले ही रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग बंद कर निर्माणाधीन आरओबी पर यातायात शुरू कर दिया गया, जिसके कारण अतिरिक्त धंसाव की स्थिति उत्पन्न हुई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने निर्माणाधीन आरओबी पर यातायात रोक दिया है और आम लोगों की सुविधा के लिए लेवल क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया गया है।

पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की विस्तृत तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। संरचना पूरी तरह सुरक्षित और तकनीकी मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद ही आगे यातायात संचालन पर फैसला लिया जाएगा।

मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए परियोजना से जुड़े तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मंत्री ने कहा कि पथ निर्माण विभाग आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article