कुएँ में गिरा एक .. बचाने में गिरे 30 .. 4 की हो गयी मौत, पढ़िए आप भी क्या है मामला

Patna Desk

NEWSPR /DESK : विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ। रात के अंधेरे में 30 लोग एक अंधेरे कुएं में गिर गए। मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग एक बच्चों को बचाने की कोशिश में कुएं में जा गिरे। बताया जा रहा है कि कुएं का किनारा कच्ची मिट्टी का था। बहुत सारे लोग वहां खड़े थे जिनके भार से मिट्टी धंस गई। इस वजह से वो दर्दनाक हादसा हो गया।
19 लोगों को सुरक्षित निकालाराहत और बचाव टीम ने 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 4 लोगों की मौत हो गई थी। 13 लोग लापता थे जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया था। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों के वहां होने की वजह से ये हादसा हो गया।


कैसे हुआ हादसा

दरअसल, कुएं में एक बच्चे के गिरने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए।   कई लोग बच्चे को निकालने के लिए कुएं की छत पर चढ़ गए। लोगों का दबाव कुआं सह नहीं पाया और भरभरा कर गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 16 जुलाई की सुबह 5 बजे तक तकरीबन 19 लोगों  को सुरक्षित निकाला गया।  अब भी 13 लोग लापता हैं। जबकि 4 की मौत हो चुकी है।  एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि 35-40 लोगों के कुएं में गिरने की आशंका है। बचाए गए दो लोगों ने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिया। दोनों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी वो खराब हो चुकी थी। कुएं का किनारा कमजोर होने की वजह से ये हादसा हो गया।

30 फीट गहरा है कुआं

कुएं पर लोहे की गाडर डालकर सीमेंट की छत बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था। लोग बच्चे को बचाने लिए गर्डर की छत पर चढ़ गए। भीड़ से कुएं की छत गिर गई। छत पर खड़े लोग भी कुएं में जा गिरे। कुआं करीब 30 फीट गहरा है  जिसमें 10-15 फीट तक पानी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा ‘विदिशा ज़िले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएं में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है। घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं।  मेरे निर्देश पर ज़िला कलेक्टर व एसपी भी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है। मैं लगातार स्थिति का जायजा ले रहा हूं।’ घटना से मर्माहत हूं।

Share This Article