मध्य प्रदेश में ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की हुई मौत परिजनों से मिले जिला परिषद सदस्य विकास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सीतमपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय बिहारी बिन्द पिता शिव कुमार बिंद युवक की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिला परिषद सदस्य ने बताया कि 28 वर्षीय बिहारी बिन्द काफी गरीब व्यक्ति थे जो रोजी रोजगार के चक्कर में कमाने के लिए मुंबई जा रहे थे जिनकी बीच रास्ते में ही मध्य प्रदेश में ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृत युवक के दो बच्चे और बच्चियों का पिता के चले जाने से रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

वहीं परिवार सदमे में है ऐसे में इनको साहस और हौसला देने के लिए आया हूं मैं सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग करता हूं। मृतक के पिता शिव कुमार बिंद को साहस बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही मौके पर गांव के वार्ड रमेश बिंद, बाली बिन्द शाहिद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article