शादी करने के सपने लेकर यूपी से भागकर बिहार पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमी के दोस्त ने कर दिया ऐसा काम कि बिखर गए शादी के सपने

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। यूपी से एक प्रेमी जोड़ा भागकर बिहार के किशनगंज आ पहुंचा। जहां वह लड़के के दोस्त के घर रुके। दोस्त ने लेकिन उनको धोखा दे दिया। उसने मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी। जिसके बाद सरपंच ने यूपी पुलिस को इंफॉर्म किया। जोड़े को पुलिस अपने साथ ले गई।

बता दें कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का यह मामला है। कहा जा रहा है कि दोनों सहमति से यूपी से बिहार भाग गए। दोनों के स्‍वजनों ने इस प्रेम प्रसंग को स्‍वीकार्य नहीं किया। इस कारण दोनों ने भागने का प्‍लान बनाया। बिहार के किशनगंज पहुंचे। जहां प्रेमी के दोस्त दोनों को अपने घर ले गया। जिसके बाद सरपंच और पुलिस आ गई। जोड़े को बरामद कर लिया।

हालांकि प्रेमी के दोस्त के इस हरकत से प्रेमी गुस्सा हो गया। उसने कहा कि यह जानकारी पुलिस को नहीं देना ता। उसपर प्रेमी के दोस्‍त ने कहा कि पुलिस को बताना जरूरी था। दोस्‍त ने अपने प्रेमी को कहा पुलिस के सहयोग से स्‍वजनों को मनाना और दोनों शादी कर लेना। वहीं लड़की के घरवालों ने इसे अपहरण का मामला बताया। यूपी निवासी लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। ओपी में पहले से लड़का और लड़की मौजूद थी।

शिकायत में कहा गया था कि राजन ने प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया लड़का लड़की को लेकर अपने दोस्त के घर छत्तरगाछ पहुंच गया था। मामला संगीन देख दोस्त ने सरपंच के माध्यम से छत्तरगाछ पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान यूपी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सरपंच अजहरुद्दीन दोनों को छत्तरगाछ ओपी ले आए। छत्तरगाछ ओपी पुलिस ने वरीय अधिकारी के आदेशानुसार विधिवत लड़का और लड़की को यूपी पुलिस को सौंप दिया।

Share This Article