News PR Live
आवाज जनता की

फेसबुक पर वायरल हो रहा सांप के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो, सुपारी के पेड़ पर चढ़ता हुआ नजर आया सांप, लोगों की लगी भीड़

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में सोशल मीडिया पर सांप के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपारी के पेड़ पर एक विशाल सांप चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो बिहार के मधेपुरा जिला का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो जिले के सिंहेश्वर स्थित नारियल विकास बोर्ड का बताया गया। इस चर्चा को सुनते ही सिंहेश्वर के लोग यह अद्भुत नजारा देखने नारियल विकास बोर्ड पहुंच गए। इससे विकास बोर्ड के कर्मी और अधिकारी परेशान हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

वीडियो में सांप पेड़ को शरीर से जकड़कर फुर्ती से ऊपर बढ़ते दिख रहा है। लोग फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वहीं, इस चर्चा से अलग कई लोग इसे सिंहेश्वर का होने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं नारियल विकास बोर्ड के फिल्ड ऑफिसर आर एन सिंह ने वायरल वीडियो को नारियल विकास बोर्ड का होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि- ‘यहां इस तरह का कोई सांप नहीं आया है। वीडियो कहां का है मुझे पता नहीं। लेकिन ये यहां का नहीं है। किसी भी तरह का सांप यहां नहीं आया है।’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.