भागलपुर में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, फायरिंग करते दिखा

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरारी थाना क्षेत्र का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 07 अप्रैल। भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में वह किसी को धमकी देते हुए फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरारी थाना क्षेत्र का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article