विजय कुमार सिन्हा ने नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट, बोले- विकास के लिए एनडीए को करें मजबूत

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कृषि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कदमकुआं मंडल के पश्चिमी लोहानीपुर शक्ति केंद्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया। इसके पश्चात उन्होंने लोहानीपुर स्थित राजपूताना मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच है। बिहार में विकास की गति को और तेज करने के लिए एनडीए को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में एनडीए सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


उन्होंने कहा कि पटना सहित पूरे बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं।


उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और क्षेत्र में विकास की गति को और मजबूती मिलेगी।जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह ,तरारी के विधायक विशाल आनंद., पूर्व विधायक अरुण सिन्हा ,अशोक सिंह ,इस अवसर पर भाजपा एवं एनडीए के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article