विजयादशमी आज : जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन अपने परिवार के साथ नवमी को किया कन्या पूजन, प्रसिद्ध डॉक्टर रजनीश कांत भी रहे मौजूद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  आज विजयादशमी है। इस मौके पर नदी और तालाबों में मूर्ति का विसर्जन शुरू हो गया है।इससे पहले गुरूवार को मां सिद्दिदार्ती की पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन हुआ। इस दौरान जनता दल यू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन अपने परिवार और भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर रजनीश कांत के साथ मिलकर नवमी पर हवन और आरती किया। साथ ही कन्या पूजन कर अपने नौ दिन के व्रत का समापन किया।आज विजयादशमी पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ गंगा घाट जाकर घर में स्थापित घट का विसर्जन किया।

इससे पहले नवमी के दिन मां भगवती के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पैर धोकर उनका पूजन किया और अपने हाथों से लड़कियों को भोजन कराया। उसके उपरांत कुंवारी कन्या और भैरव बाबा को प्रणाम कर और उनको दक्षिणा के रूप में दान किया। उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मनोवांछित फल की प्राप्ति हो इसके लिये मां सिद्धिदार्ती से प्रार्थन की। घर में सुख शांति बनी रहेऔर मां जगजननी सभी मनुष्यों का कल्याण करती रहें इसी कामना के साथ वर्त का समापन किया और आज विजयादशमी पर विसर्जन किया। साथ ही प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

Share This Article