News PR Live
आवाज जनता की

विदेशी महिला दूसरों की कर रही थी मदद, मुफ्त में दे रही थी राशन, पढ़िये उसके साथ क्या हो गया…

- Sponsored -

- Sponsored -

बोधगया में वियतनाम की रहनेवाली महिला के घर चोरी हुई है। घटना बोधगया थाना इलाके के टिका बिगहा मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि महिला कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की मदद कर रही थी। वो राशन बांटने के लिये बाराचट्टी गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसके कमरे की सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उसने कमरे की जांच की तो पाया कि उसके बैग से 50 हजार रुपये गायब मिले। वियतनानी महिला ने मामले की लिखित सूचना थाना को दे दी है।
बताया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। महिला किराये पर रहती है। मकान मालिक शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दीवार पर जूते निशान मौजूद है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि दीवार फांद कर कोई व्यक्ति अंदर घुसा है और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में पुलिस की टीम जांच कर रही है। बोधगया थाना इलाके में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.