VVIP इलाके में गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- Patna- राजधानी में वीवीआईपी इलाके में स्विफ्ट डिजायर कार मालिक और ड्राइवर को गोलीमार घायल करने के मामले में पटना पुलिस को अपराधियों ने चकमा देते हुए अप्राथमिकी दो अभियुक्तों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है ।बताते चले की बीते 17 अप्रैल को दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने स्विफ्ट डिजायर कार मालिक और ड्राइवर को निशाना बनाते हुए ।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोली मारकर फरार हुए थे घटना सचिवालय थाना क्षेत्र के हज भवन के पास का है जहां से चंद कदम की दूरी पर वीवीआईपी और माननीयों का सरकारी आवास है ऐसे में घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना गया फिलहाल इस मामले में दो अपराधियों ने पुलिस की दविश के कारण रवि रंजन कुमार और संजय कुमार ने न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है ।

 

दरअसल इस घटना के बाद सचिवालय लॉ एंड आर्डर डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले का अनुसंधान करते हुए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया जिसमे अपराधियों की पहचान की गई जिसके बाद घटना में शामिल एक अपराधी मो कलम को आलमगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके पूछताछ में अन्य शामिल अपराधकर्मियों पर दविश देते हुए छापेमारी की जा रही थी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article