भागलपुर में वार्ड पार्षद ने किया कंबल वितरण, सरजू प्रसाद ने 500 गरीबों को दिया कंबल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के वार्ड नंबर 42 के पार्षद सरजू प्रसाद ने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। वार्ड पार्षद सरजू प्रसाद ने 500 कंबलों का वितरण किया। वार्ड पार्षद सरजू प्रसाद ने कहा कि वो इस उम्मीद थे कि नगर निगम की तरफ से कंबल बांटा जाएगा। लेकिन नगर निगम ने कंबल तो दूर अलाव तक की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त का आश्वासन मिला था कि 14 जनवरी तक कंबल आ जाएगा परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड 42 के साथ नगर निगम सौतेले पन का व्यवहार कर रही है ,जबकि सारे वार्ड में लकड़ी का वितरण कर दिया गया है। सरजू प्रसाद ने नगर आयुक्त और मेयर को जमकर लताड़ा और कहा यह लोग सिर्फ खानापूर्ति करने वाले पदाधिकारी हैं। फोटो खिंचवाने वाले पदाधिकारी में से हैं, जब गरीबों की हालत मुझसे देखी नहीं गई तब मैंने अपने निजी कोष से पांच सौ कंबल खरीद कर बांटा।

 

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article