बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की भी संभावना है।

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 अप्रैल। बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रविवार (5 अप्रैल) से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की भी संभावना है।

चेतावनी जिन प्रमुख जिलों के लिए जारी की गई है, उनमें पटना, नालंदा, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, नवादा, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, लखीसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, वैशाली और सीतामढ़ी शामिल हैं। इसके अलावा भभुआ और रोहतास में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच राज्य के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Share This Article