भागलपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रियों से लिया फीडबैक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर: मालदा डिवीजन के डीआरएम Manish Kumar Gupta गुरुवार को Bhagalpur Junction railway station के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशन के पार्किंग एरिया और टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे, जहां Vikramshila Express खड़ी थी।

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ट्रेन की बोगियों में पहुंचे और यात्रियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सफाई, सुरक्षा और स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के लिए बाहर जाते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जंक्शन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआरएम ने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article