रील्स बनाने के दौरान एक साथ दो युवक गंगा नदी में डूबे, चार दोस्त पहुँचे थे वीडियो बनाने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में उस समय हाहाकार मच गया जब रील्स बनाने के दौरान एक साथ दो युवक गंगा नदी में डूब गए है। घटना पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट घाट की है।बताया जा रहा है कि चार दोस्त पटना के कलेक्ट्रेट घाट आये थे जिसमें आमिर और बन्ना गंगा नदी में नहा रहे थे वही तीसरा दोस्त वीडियो बना रहा था और चौथा दोस्त नदी किनारे बैठा था। तभी वीडियो बनाने के चक्कर मे गहरे पानी मे चले गए।

सुल्तानगंज थाना अंतर्गत शाहगंज कब्रिस्तान का रहने वाला आमिर और हसनुल बन्ना घर मे बिना बताए दोपहर के करीब 1 से डेढ़ बजे अपने दो दोस्तों के साथ नहाने आये थे। तभी आमिर औऱ बन्ना गहरे पानी मे चले गए जिससे दोनों की मौत हो गई है। वही एक दोस्त को नाविक के द्वारा बास फेककर बचा लिया गया है।मृतक दोनों युवक ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे। वही शव को 2 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है। वही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस मौजूद थी। हालांकि मृतक के परिजनों ने लिखित दी है कि दोनों का पोस्टमार्टम नही किया जाए। जिसके बाद दोनों मृतक को उनके परिजनों को दे दिया है।

इससे पहले भी इसी घाट पर हो चुकी है घटना-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

26 फरवरी को भी इसी घाट पर नौ युवक डूब रहे थे जिसमें 4 युवको को सकुशल निकाल लिया गया था वही 5 युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article