पटना के NIT घाट पर महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस पहचान में जुटी, तेजाब डालकर हत्या की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीरबहोर थाना क्षेत्र के NIT घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव गंगा नदी में बहकर NIT घाट पर आ कर किनारे लग गई थी। सूचना मिलने पर पिरबहोर थाने की पुलिस ने घाट पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि शव किसकी है, कहां की है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों की माने तो महिला के उपर तेजाब फेंक कर उसे मारा गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही। सबसे पहले पुलिस महिला की पहचना ढूंढ़ने में लगी है। महिल कौन थी। कहां की थी। इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट

Share This Article