गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहनों का डूबने से हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर गंगा में स्नान के दौरान दो सगी बहन सहित तीन की मौत । परिजनों में रो रो के बुरा हाल । काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को गंगा में खोज के निकाला बाहर ।

दरअसल हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला में गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहनों का डूबने से हुई मौत। जानकारी के अनुसार मृतक संगीता कुमारी 6 वर्ष व रागनी कुमारी 4 वर्ष पिता रौशन महतों लखीसराय जिले के मेदनी चौकी खावा निवासी बताया जा रहा है,जो अपनी मां के साथ ननिहाल हेमजापुर रक्षा बंधन में राखी बांधने के लिए आई हुई थी,। और आज घर में सबको सोता देख दोनो बच्ची खेलते खेलते गंगा किनारे चली गई और नहाने लगी,इसी दौरान काफी गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी।बच्ची को डूबता देख आस पास के लोग हल्ला मचाना शुरू कर दिया और बच्ची को बचाने के प्रयास में जुट गए तब तक काफी देर हो चुकी थी,हालांकि ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखा तकरीबन एक घंटे बाद दोनो बच्चियों का शव गंगा से बरामद किया गया।

वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है ,घटना की जानकारी हेमजापुर पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया,और पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करता है।तो दूसरी तरफ बरियारपुर प्रखंड में भी एक युवक की नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article