NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां पांच माह के गर्भ की मौत के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप ,
कथित चिकित्सक पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप, क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा
नरकटियागंज। अनुमंडलीय अस्पताल से कुछ दूरी पर संचालित एक कथित क्लीनिक में इलाज के दौरान 30 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव निवासी रेयाज अंसारी की पत्नी शालमा खातून के रूप में हुई है।
परिजनों ने कथित चिकित्सक पर इलाज में गंभीर लापरवाही और गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, शालमा खातून करीब पांच माह की गर्भवती थी। गर्भ में बच्चे की मौत होने के बाद उसे इलाज के लिए उक्त क्लीनिक में ले जाया गया। आरोप है कि वहां कथित चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद इलाज से संबंधित पर्ची भी उनसे ले ली गई और मरीज को रेफर करने की बात कही गई। बाद में परिजनों को महिला की मौत की जानकारी हुई।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;–