IB भर्ती 2025: 258 तकनीकी पदों पर वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने तकनीकी पदों पर एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस बार असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक (ACIO Grade-II Tech) के 258 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सिक्योरिटी असिस्टेंट और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर की पिछली भर्तियों के बाद, यह अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी भर्ती मानी जा रही है।

पदों का विवरण

  • कंप्यूटर साइंस और आईटी: 90 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन: 168 पद

श्रेणीवार रिक्तिया

  • सामान्य (UR): 114
  • EWS: 21
  • OBC: 68
  • SC: 37
  • ST: 18

आवेदन की तिथियां

  • शुरुआत: 25 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2025
  • आवेदन वेबसाइट: mha.gov.in

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों के पास GATE 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर होना आवश्यक है।
इसके साथ निम्नलिखित में से किसी एक डिग्री का होना जरूरी है:

  • B.E./B.Tech: इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • M.Sc/MCA: इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स में मास्टर डिग्री, या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री

आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग: 18 से 27 वर्ष
  • OBC: अधिकतम 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST: अधिकतम 5 वर्ष की छूट

वेतनमान

लेवल 7 (₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह)

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चयन प्रक्रिया

  1. GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (कुल पदों के 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा)
  2. स्किल टेस्ट
  3. इंटरव्यू

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी के साथ देश की खुफिया एजेंसी में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article