बिहार के इतिहास मे पहली बार बिहार मे आयोजित होगा महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में होने जा रही महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी बिहार के खेल इतिहास के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। ऐसा पहली बार होगा जब महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी बिहार मे खेला जाएगा.यह प्रतियोगिता 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं और उन्होंने ‘गौरव ट्रॉफी यात्रा’ की शुरुआत की है, जो 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विभिन्न राज्यों और बिहार के 38 जिलों से गुजरेगी।यात्रा का शुभारंभ आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री आवास से होगा। इसमें खेल कोच और स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे।

यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी, और हर दिन तीन मैच आयोजित होंगे, जिनमें से अंतिम मैच भारत के बीच होगा। इसके साथ ही, हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन का टैगलाइन ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ है, जो इस महत्वपूर्ण खेल इवेंट के प्रति बिहार के गर्व और उत्साह को दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article